झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे की उगाही करने वाली महिला को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
नाम पता आरोपिया – दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा साकिन म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला.
दुर्ग. 26 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा झूठे केस में फंसाने और वायरल करने की धमकी देकर प्रार्थी से 4.93 लाख रुपये की उगाही करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंभीरता से जांच कर आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी सेक्टर 9 भिलाई निवासी दिनाँक 24 अगस्त 2025 को लिखित आवेदन पेश कर आरोपिया दुर्गा सिंह के द्वारा उसे झूठे केश में फंसा देने, दोनों की बात को उसकी पत्नी को बता कर बदनाम करने वाट्स-अप को दिखा कर व SMS कर अपमानित करने एवं आत्महत्या करने की धमकी देकर दिनाक 07 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक कुल 4,93,000/- रुपए की उगाही करने के संबंध में रिपोर्ट करने पर आरोपिया के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
एफआईआर (FIR) के बाद आरोपिया दुर्गा सिंह को धारा 35(1) (b) (iv) बीएनएसएस (BNSS) का नोटिस तामिल कर अपना पक्ष रखने हेतु दिया गया, किन्तु आरोपिया द्वारा अपने बचाव में कोई तथ्य या कागजात प्रस्तुत नहीं कर पायी। आरोपिया की पतासाजी कर पुछताछ कर गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम कथन लिया गया, अपने कथन में प्रार्थी से उसे उद्द्यापित कर कुल 4,93,000/- रुपये मांग कर लेना बतायी, आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा साकिन म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला को अपराध सबूत पाए जाने से दिनाक 25 अगस्त 2025 को 15:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
