जांजगीर-चांपा पुलिस का एक्शन: जांजगीर-चांपा में सनसनी, शराबखोरी के लिए पैसा मांगने वाला गुंडा गिरफ्तार, डंडा से हमला कर धमकाने वाला आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

करण बंजारे निवासी केरा द्वारा थाना रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 22 अगस्त 2025 के 8:30 बजे दीपक की पोल्ट्री फार्म में काम करने जा रहा था कि आरोपी रामखिलावन बंजारे रास्ते में मिला, जिसके द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा पैसा नहीं है बोला तो वह अश्लील गाली गुप्तार करते हुए डंडा से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 348/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुवे आरोपी रामखेलावन बंजारे उर्फ गुडवा निवासी केरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts