दुर्ग, 27 अगस्त 2025 : सुराना काॅलेज चैक केलाबाड़ी दुर्ग में सार्वजनिक स्थान पर आम रोड में अवैध रूप से लाईटिंग ट्रस्ट सेटअप लगाकर आने जाने वाले लोगो असुविधा एवं जीवन को संकटापन्न मार्ग अवरूद्ध करने वाले डी0जे0 संचालक एवं समिति के सदस्य के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर पुलिस के द्वारा लाईटिंग ट्रस्ट सेट जप्त किया गया।
दिनांक 25.0.2025 को काल रात्रि गणेशोत्सव समिति दुर्ग के द्वारा जेल तिराहा से सुराना काॅलेज चैक तक रैली निकाली गयी थी एवं सुराना काॅलेज चैक रूमी बाबा द्वार के सामने आम रोड पर भारी भरकम एल्युमिनियम राडो से लाईट ट्रस्ट सेट लगाकर गणेश प्रतिमा के स्वागत मंच बनाया गया था जिससे आने जाने वाले आम लोगो को बहुत ज्यादा कठिनाई हो रही थी एवं रोड में आम जगह पर लाईट ट्रस्ट सेट लगने से आने जाने मे बाधा उत्पन्न हो रही थी तथा आने जाने वाले लोगो के जीवन को संकट पैदा हो गया था जिसकी सूचना मिलने पर श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) के द्वारा मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी पद्मनाभपुर को लाईट ट्रस्ट सेट के संचालक एवं समिति के सदस्य के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित करने पर, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर के द्वारा लाईट ट्रस्ट सेट के संचालक मुस्कान मित्तल पिता विनोद मित्तल, उम्र 27 साल, निवासी प्रगति नगर रिसाली थाना नेवई एवं काल रात्रि गणेशोत्सव समिति केलाबाड़ी दुर्ग के सक्रिय सदस्य आफताब कुरैशी पिता मोह. खालिद, उम्र 28 साल, सा. न्यू आदर्श नगर पद्मनाभपुर जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 285 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए उक्त दोनो व्यक्तियो के विरूद्व थाना पदमनाभपुर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर लाईट ट्रस्ट सेटअप को जप्त किया गया है तथा थाना पद्मनाभपुर मे अप.क्र. 295/25 धारा 285 बीएनएस कायम कर आरोपियो के विरूद्ध अभियोग पत्र क्र. 24/2025 दिनांक 26.08.2025 तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
