त्यौहार पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध : बिलासपुर में 12 बाइक पेट्रोलिंग दल उतरे सड़कों पर, चोरी-छेड़छाड़ और लूट पर सख्त निगरानी, बिलासपुर पुलिस ने शुरू की हाई-टेक पेट्रोलिंग व्यवस्था.

तीज त्यौहार के अवसर पर शहर में भीड़भाड़, बाज़ार और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में विशेष मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम तैनात की गई है। प्रत्येक अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन एवं सीएसपी सरकण्डा) के नियंत्रण में 4-4 मोटरसाइकिल दल, जिनमें 8-8 पुलिस जवान रहेंगे। थाना प्रभारी के साथ-साथ अतिरिक्त निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी पेट्रोलिंग दल में सम्मिलित रहेंगे।

इन टीमों को अपराध रोकथाम, छेड़छाड़, लूटपाट, मारपीट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि त्यौहार के दौरान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, बाजार, दुकानों, मेला-स्थलों एवं पूर्व में विवादित इलाकों में सतत गश्त कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जांच और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने पर विशेष बल दिया जाए।

Related posts