रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टोली के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, प्रदेश मंत्री जंयती पटेल, हर्षिता पांडेय, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेश शामिल हुए।
सेवा से संकल्प तक! भाजपा का भव्य ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ 17 सितंबर से होगा शुरू, 2 अक्टूबर तक देशभर में दिखेगा प्रभाव
