जिला पंचायत सीईओ ने पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार, मयूरनाचा, कोकियाखार, रोकबहार के कार्याें का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार, तरईकेला, मयूरनाचा, कोकियाखार, रोकबहार के कार्याें का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि, समतलीकरण, डबरी निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण करके कार्य में प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने गोठानों का भी निरीक्षण करके मुर्गी शेड, बकरी शेड के कार्याें को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा है। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही अन्य आजीविका से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है ताकि समूह की महिलाएं अतिरिक्त आर्थिक लाभ अर्जित कर सके।

Related posts