मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश : रायगढ़ में मोबाइल माफिया का राज उजागर, पुलिस ने 19 मोबाइल और नगदी बरामद कर किया बड़ा खुलासा, दो दुकानदार भी सलाखों के पीछे, घरघोड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक स्थानीय चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी धर दबोचा। इस कार्रवाई से पुलिस ने कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100/- रुपये नगद रकम बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है।

प्रकरण 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़ कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था। दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में आरोपी दीपक झरिया (19 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसने चोरी स्वीकार कर बताया कि उसने मोबाइलों को रायगढ़ के मोबाइल दुकानों में बेचा है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 1100/- रुपये नकद तथा 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए। वहीं मोबाइल संचालक अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष) और यश बंसल (29 वर्ष) से भी चोरी के मोबाइल जब्त किए गए। अंकुश अग्रवाल से एक पोको मोबाइल (कीमत 10,999/- रुपये) और यश बंसल से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत 16,999/- रुपये) बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने चोरी की संपत्ति होना जानते हुए मोबाइल खरीदने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

(1) दीपक झरिया पिता शिवलाल झरिया उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम कुडुमकेला थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.),

(2) अंकुश अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी बेनीकुंज रायगढ़ थाना जूटमील, जिला रायगढ़ (छ.ग.),

(3) यश बंसल पिता रविन्द्र कुमार बंसल उम्र 29 वर्ष सा. ढिमरापुर चैक वार्ड क्रमांक 10 बोहिदार पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग.).

कुल बरामदगी –

19 नग मोबाइल (कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये) व नगदी 1100/- रुपये.

Related posts