ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा : रायपुर पुलिस ने महिला आरोपी नव्या मलिक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने अब पकड़े तक चार सप्लायर, 20 लाख से ज्यादा की जब्ती, अंतर्राज्यीय सप्लायर नेटवर्क पर कसा शिकंजा, नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में दिनांक 23 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन पास चारपहिया वाहन कार में ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सीजी 04 क्यूजे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत 20,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

प्रकरण में अग्रिम जांच में कटोरा तालाब निवासी नव्या मलिक की संलिपतता पाये जाने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नव्या मलिक की पतासाजी करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, ड्रग्स सप्लाय का रैपर तथा घटना सें संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर महिला आरोपी नव्या मलिक के विरूद्ध थाना गंज में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related posts