थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
पुलिस टीम द्वारा मामले में बीएड का फर्जी मार्कशीट का प्रिंट आउट एवं व्हाटसअप चैटिंग का प्रिंट आउट, एडमिशन की रशीद की गई जप्त.
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर. 31 अगस्त 2025 : सरगुजा जिले में कोतवाली पुलिस ने बीएड की फर्जी मार्कशीट बनाकर 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताते हुए प्रार्थी को झांसा देकर रकम ली और बाद में नकली मार्कशीट व्हाट्सएप पर भेज दी। पुलिस ने आरोपियों से फर्जी दस्तावेज, चैट प्रिंटआउट और एडमिशन रसीद जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
प्रार्थी कैस मोहम्मद साकिन खैरबार रोड चांदनी चौक मायापुर अंबिकापुर के द्वारा दिनांक 25 जुलाई 202 5 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2022 के प्री बीएड (B-Ed) एंट्रेंस परीक्षा में प्रार्थी की बेटी शामिल हुई थी, रिजल्ट बाद आगे की पढाई के लिये उपयुक्त कॉलेज की तलाश में थी। इसी दौरान पीजी कॉलेज के सामने, राइस मिल रोड निवासी करन सग्गर पिता सतीश सग्गर प्रार्थी से संपर्क कर खुद को आरंग जिला रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी का ब्रोकर बताते हुए कहा कि वह बीएड (B-Ed) की डिग्री कोर्स करा देगा और कोर्स के चारों सेमेस्टर की फीस 80,000/- रूपये होना बताया। बात होने के बाद प्रार्थी करन सग्गर के झांसे में आकर कुल 40,000/- रूपये की नकद राशि करन सग्गर को दे दिया, बाद में प्रार्थी करन सग्गर से अपनी बेटी के एडमिशन के बारे में जानना चाहा तो करन सग्गर एवं उसके पिता सतीश सग्गर कॉलेज अपना होना बताते हुए नॉन अटेंडिंग सर्टिफिकेट दे देने की बात कह कर टालमटोल करने लगे।
एक वर्ष बीतने के बाद आरोपी करन प्रार्थी को झांसा दिया कि वह बी.एड का मार्कशीट दिला देगा। जो करन सग्गर बाद में कलिंगा यूनिवर्सिटी के नाम का छपा दो सेमेस्टर का मार्कशीट प्रार्थी को व्हाट्सएप में भेजा है, जो पूरी तरह से नकली है। इस रिजल्ट का यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर कोई पुष्टि नहीं होती है। आरोपी करन सग्गर तथा उसके पिता सतीश सग्गर दोनों मिलकर योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी से 40,000.00 रुपये की धोखाधड़ी किये हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 420, 120(बी), 467, 468, 471 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी व गवाहों का कथन दर्ज किया गया तथा आरोपी करन सग्गर के द्वारा व्हाटसअप मोबाईल के जरिये प्रार्थी को उसकी पुत्री का बीएड का फर्जी मार्कशीट भेजा गया है, उसका प्रिंट आउट व व्हाटसअप चैटिंग का प्रिंट आउट पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी करन सग्गर के द्वारा पार्थी को भेजे बीएड का मार्कशीट का परीक्षण कलिंगा युर्निवर्सिटी से कराया गया है। जो आरोपी द्वारा भेजे गया मार्कशीट फर्जी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल आरोपी सतीश सग्गर आत्मज सी.एल. सग्गर उम्र 62 वर्ष साकिन पीजी कॉलेज के सामने किसान राइस मिल के पास अंबिकापुर को पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जो पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी करन सग्गर को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम करन सग्गर आत्मज सतीश सग्गर उम्र पीजी कॉलेज के सामने किसान राइस मिल के पास अंबिकापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मामले में एडमिशन का रशीद जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उपनिरीक्षक वंश नारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक देवेंद्र पाठक, आरक्षक लालभुवन सिंह, एवं थाना कोतवाली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सक्रिय रहे।
