चेकिंग दौरान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले बदमाश सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आगे भी की जायेगी कार्यवाही.
पकड़े गये बदमाशों में अपराध के फरार आरोपी थे सम्मिलित, बदमाशों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही.
बिलासपुर. 01 सितंबर 2025 : बिलासपुर पुलिस ने सरकण्डा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर उपद्रव करने वाले 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन फरार आरोपी भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। सरकण्डा पुलिस का यह अभियान आगे भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धर-पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 31 अगस्त 2025 को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह एवं अशोक नगर सरकण्डा में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 9 बदमाशों सैय्यद सद्दाम अली, जयसिंह राजपूत, गोलू कुमार गंधर्व, रोशन धु्रव, दिनेश निर्मलकर, कृष्ण कुमार कैवर्त्य, नवल वर्मा, परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू, एवं प्रहलाद मराठा को पकड़ा गया, जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान पकड़े गये उक्त आरोपियों में आरोपी परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू एवं प्रहलाद मराठा थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 का फरार होना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी – 01. सैय्यद सद्दाम अली पिता सैय्यद महबूब अली उम्र 30 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 02. जय सिंह राजपूत पिता महेश सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास,, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 03. गोलू कुमार गंधर्व उर्फ राधे पिता स्व. झगरू राम गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 04. रोशन धु्रव उर्फ रोशन गोड़ पिता रामू गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 05. दिनेश निर्मलकर पिता रामजी उम्र 35 वर्ष निवासी चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), 06. कृष्ण कुमार कैवर्त्य पिता मदन लाल उम्र 35 वर्ष निवासी लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.), 07. नवल वर्मा पिता लीलाराम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), 08. परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट पिता बजरहा केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), 09. सागर साहू पिता महादेव साहू उम्र 25 वर्ष निवासी डबरीपारा साइंस कालेज सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), 10. प्रहलाद मराठा पिता स्व. लखन मराठा उम्र 37 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.).
