सरकण्डा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा : अंधेरे में खेला जा रहा था जुआ, 11,280/- रुपये नगद और ताशपत्ती ज़ब्त, पुलिस रेड में पाँच जुआरी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्यवाही.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धर-पकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। दिनांक 31 अगस्त 2025 के रात्रि में सूचना मिली थी कि ग्राम बैमा नया ताबाल के पास शेड के नीचे स्ट्रीट के नीचे कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

मुखबीर की उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां मौके पर से कुछ जुआड़ी भाग निकले एवं जुआरियों नरेश साहू, अरेन साहू, जागेश्वर यादव, दिलीप सूर्यवंशी, एवं संजू यादव को पकड़ा गया। जिनके फड़ एवं पास की तलाशी पर कुल 11280/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश, बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related posts