थाना आजाद चौक जिला – रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी का नाम -रूपेश तांडी पिता कार्तिक तांडी उम्र 23 वर्ष निवासी रामकुंड उछला तालाब उडिया बस्ती रायपुर थाना आजाद चौक जिला रायपुर.
रायपुर. 02 सितंबर 2025 : रायपुर के थाना आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू लहराकर जनता को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपेश तांडी को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दिनांक 01 सितंबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रामकुंड सरदार गली में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। इस सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर आरोपी रूपेश तांडी पिता कार्तिक तांडी उम्र 23 वर्ष निवासी रामकुंड उछला तालाब उडिया वस्ती रायपुर का चाकू लहराते, धमकाते मिला, जिसे गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग चाकू छीन कर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को दिनांक 01 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 256/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
