“कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं राहुल टिकरिया” – सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान, कहा– आरोपों का स्रोत उनके चाचा हैं

रायपुर/02 सितंबर 2025 भाजपायुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया आज प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उनके ऊपर लगे आरोपों की सफाई दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल टिकरिया ने अपने ऊपर लगाए आरोपों के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे है। वे झूठ बोल रहे है। जबकि राहुल टिकरिया के ऊपर आरोप कांग्रेस पार्टी के द्वारा नहीं लगाया गया। उनके रिश्तेदार (चाचा) ने आरोप लगाया है। उनके रिश्ते के चाचा का ऑडियो वायरल है, पत्र वायरल है, यह उनके अपने कर्म है। कांग्रेस ने कभी भी कोई टिप्पणी नहीं किया, न ही उनके चाचा के पत्र फोटो आदि को कांग्रेस ने वायरल किया। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब राहुल टिकरिया कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है तो हमारा उनसे सवाल है। उनके चाचा अपनी पत्नी के संबंधों के आधार पर आरोप लगा रहे है वे अपने चाचा के आरोपों को जवाब दे। उन्होंने रिश्तों को कलंकित किया है। कांग्रेस का नाम लेकर वे अपने अक्षम्य अपराध से बच नहीं सकते। उनके कृत्य सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है, उनमें नैतिकता है तो अपने पद से इस्तीफा दे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो खुद से पार्टी विथ डिफरेंस कहती है, क्या उसका यही चाल चरित्र चेहरा है। भाजपा राहुल टिकरिया पर तत्काल कार्यवाही करे।

Related posts