जशपुर : संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी, 11 सितम्बर तक आमंत्रित आपत्तियाँ

जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदो के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई .2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अभ्यर्थियों को पात्र व अपात्र की सूची में आपत्ति होने पर अपना लिखित अभ्यावेदन 11 सितम्बर 2025 तक आमंत्रित किया गया है। अभ्यावेदन संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Related posts