घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन को भी किया गया है जप्त
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 90,000/- रूपये
आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 369/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रार्थी सुखनंदन कोसले ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चंदखुरी फार्म मेन रोड में मिशा ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान का संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 19.08.2025 के रात्रि करीब 10.00 बजे दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था, कि सुबह 05.30 बजे उसकेे गांव के रोशन देवांगन ने प्रार्थी को फोन करके बताया कि तुम्हारे दुकान का शटर एवं कांच का दरवाजा टूटा हुआ था तथा शटर उठा हुआ था, सूचना पर प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो पाया कि दुकान का शटर उठा था, कांच का दरवाजा टूटा हुआ था तथा दुकान अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी दुकान का सब समान बिखरा हुआ था तथा दराज चेक किया तो पाया की उसमें सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के ज्वेलरी दुकान का शटर का ताला तोड़कर शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 369/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोबर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी कचना खम्हारडीह निवासी रेवा देवार उर्फ भक्कू की पतासाजी कर पकड़ा गया, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर रेवा देवार उर्फ भक्कू से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी विकास देवार उर्फ लोचा, अज्जू देवार तथा बुधारू सोनवाल उर्फ गुट्टी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में आरोपी विकास देवार उर्फ लोचा, अज्जू देवार तथा बुधारू सोनवाल उर्फ गुट्टी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोहिया वाहन तथा लोहे का रॉड जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. राज देवार उर्फ भक्कू देवार पिता गब्बर देवार उम्र 19 साल निवासी बीएसयूपी कांलोनी कचना थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
02. विकास देवार उर्फ लोचा पिता सोनी देवार उम्र 19 साल पता बीएसयूपी कांलोनी कचना थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
03. अज्जू देवार पिता गोदो देवार उम्र 18 साल पता पता बीएसयूपी कांलोनी कचना थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
04. बुधारू सोनवानी उर्फ गुट्टी देवार पिता जय सोनवानी उम्र 18 साल पता बीएसयूपी कालोनी कचना थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम, अमित घृतलहरे, लक्ष्मी नारायण साहू, मुनीर रजा, अविनाश टण्डन, तुकेश निषाद तथा अनिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
