नेंदुर-गवाडी मुठभेड़ : भारी बारिश में भी डीआरजी-एसटीएफ की बड़ी सफलता, अबूझमाड़ में नक्सलियों पर टूटा पुलिस का कहर, ऑपरेशन मानसून में 8 लाख की ईनामी महिला माओवादी कमांडर सोढ़ी विमला ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद.

अबूझमाड़, जिला नारायणपुर के ओरछा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोण्डोस, नेंदुर, गवाडी व आसपास के क्षेत्रों में पूर्व बस्तर डिवीजन के सक्रिय कैडर के माओवादियों की उपस्थिति होने की सूचना प्राप्त प्राप्त होने पर भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार क्षेत्र की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्र को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दिनांक 04 सितंबर 2025 से जिला नारायणपुर, दंतेवाडा डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।

दिनांक 05 सितंबर 2025 को जिला नारायणपुर डीआरजी, एसटीएफ व दंतेवाडा डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नेंदुर-गवाडी के जंगल पहाड़ में पहुंचे थे कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई, पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने आड़ लेकर आत्मसुरक्षार्थ माओवादियों के विरूद्ध जवाबी कार्यवाही की गई। माओवादियों ने पुलिस बल को भारी पड़ता देख भागने का निश्चय किया और आड़ लेकर दिनभर पुलिस पार्टी के उपर फायरिंग किया। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस पार्टी ने 01 वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराया, साथ ही आर्म्स/एम्युनेशन, विस्फोटक पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की है। सर्च अभियान के दौरान घटना-स्थल में पाये गये खून के धब्बों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी संख्या में माओवादियों को गोली लगी है और घायल हुये हैं।

1.⁠ ⁠प्वाईंट 303 रायफल – 01 नग, 2.⁠ ⁠बीजीएल लांचर – 02 नग, 3.⁠ ⁠315 बोर रायफल – 01 नग, 4.⁠ ⁠बी.जी.एल. सेल – 05 नग, 5.⁠ ⁠तरल विस्फोटक सामग्री (जिलेटिन स्टिक) – 09 नग (19 kg), 6.⁠ ⁠रेडियो – 01 नग, 7.⁠ ⁠इलेक्ट्रॉनिक स्वीच (कार) – 01 नग, 8.⁠ अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री.

Related posts