गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास ने किया मोखला गौठान का निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

मोखला गौठान की प्रशंसा की और कहा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिला आजीविका का साधन

समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास ने आज राजनांदगांव विकासखंड के मोखला गौठान का निरीक्षण किया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने मोखला गौठान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक आदर्श गौठान है और यहां ग्रामीण क्षेत्र की काफी महिलाओं को आजीविका का साधन मिल रहा है। विशेषकर यहां लगी हुई सब्जी बाड़ी तथा हल्दी की खेती से भी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। यहां समूह की महिलाओं ने नेपियर घास भी लगाया है, जिससे पशुओं को आसानी से चारा मिलेगा। यह खुशी की बात है कि समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट की निर्माण राशि 1 लाख 40 हजार 500 रूपए लाभांश के रूप में प्राप्त हुई है तथा गौठान समिति को 2 लाख 13 हजार 836 रूपए मिला है। आगे चलकर इस गौठान की उन्नति होगी। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, गौठान समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस एवं जनपद सीईओ एसके ओझा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!