आरोपी किशन कुमार सतनामी (पुरानिक) पिता नंदकुमार पुरानिक उम्र 23 साल साकिन खरोरा वार्ड क्रमांक 07 गढ़रिया पारा थाना खरोरा जिला रायपुर के कब्जे से स्टीनलेस स्टील का धारदार कत्तानुमा चाकू किया गया जप्त.
आरोपी के विरूध्द थाना खरोरा, जिला-रायपुर में अपराध क्रमाँक 620/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध.
रायपुर. 09 सितंबर 2025 : रायपुर जिले की खरोरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी किशन कुमार सतनामी (पुरानिक) के कब्जे से स्टेनलेस स्टील का धारदार कत्तानुमा चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था पर पुलिस की कड़ी पकड़ दिखाई दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08 सितंबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम खरोरा निवासी किशन कुमार सतनामी नामक व्यक्ति ग्राम खरोरा पुराना थाना के पास आम रोड में कत्तानुमा चाकू रखा हुआ है। सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची, जहां आरोपी किशन कुमार पुरानिक को अवैध रूप से स्टीनलेस स्टील का कत्तानुमा धारदार चाकू रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया, जो कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी के कब्जे से एक स्टीनलेस स्टील का धारदार कत्तानुमा चाकू गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध घटित करना, पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – किशन कुमार सतनामी (पुरानिक) पिता नंदकुमार पुरानिक उम्र 23 साल साकिन खरोरा वार्ड क्रमांक 07 गढ़रिया पारा थाना खरोरा जिला रायपुर.
