आरोपी द्वारा घटना घटित करने के बाद अपने हाथ के नस को काटकर, आत्म हत्या का किया गया था प्रयास.
घटना की सूचना पाकर तत्काल पहुंची थी जांजगीर पुलिस घटना स्थल, आरोपी को बेहोशी के हालत में इलाज हेतु अस्पताल में कराया था भर्ती.
आरोपी कुछ काम धंधा नहीं करता था, मृतिका पत्नी करती थी घर का पालन-पोषण प्रायः करता था मृतिका के चरित्र पर शंका.
आरोपी जगदीश देवांगन उम्र 45 साल निवासी ग्राम करही बाजार बिलकुली थाना बलौदाबाजार जिला भांटापारा-बलौदा बाजार
जांजगीर-चाम्पा. 10 सितंबर 2025 : जांजगीर-चांपा जिले में पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति ने चाकूनुमा हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद खुद की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन समय रहते पुलिस और डॉक्टरों की मदद से उसकी जान बचा ली गई। आरोपी जगदीश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 07 सितंबर 2025 को दोपहर करीबन 01:40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सुचना मिली थी कि जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार भाटापारा जो शारदा मंगलम के पीछे रहता है। जिसके द्वारा अपनी पत्नी को लड़ाई-झगड़ा करते हुए धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया है। जिसकी सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा गया कि दरवाजा बंद था, पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़ कर अंदर घुसे तो देखा दोनों पति पत्नी बेहोशी के हालत में पड़ा था। जिसको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया। इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई एवं आरोपी पति द्वारा घटना करित करने के बाद चाकू से अपने नस को काट कर आत्म-हत्या का प्रयास किया गया था, जिसको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी जगदीश देवांगन के चोटिल होने के कारण ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे आज दिनांक को डिस्चार्ज होने पर उसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके विरुध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एंव अन्य स्टॉफ थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा है।
