गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा : 4 किलो मादक पदार्थ और 50 हजार की गाड़ी जब्त, पुसौर में स्कूटी पर गांजा बेचने पहुंचे दो युवक तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही.

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्कूटी पर गांजा लेकर ग्राहकों का इंतजार करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो गांजा और स्कूटी वाहन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्यवाही पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि ग्राम औरदा और जकेला के बीच स्थित मंदिर के पास दो युवक स्कूटी पर गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल एएसआई मनमोहन बैरागी और हमराह स्टॉफ ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर खड़े दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेर कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान रौनक अग्रवाल पिता वासु अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी रामभांठा वार्ड क्रमांक 03 थाना कोतवाली रायगढ़ और सोनू अहमद पिता खुरशीद अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी फतेहाबाद हरियाणा हाल मुकाम पतरापाली थाना कोतरारोड़ रायगढ़ के रूप में हुई।

संदेहियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनमें प्रत्येक का वजन 2 किलो यानी कुल 4 किलो मादक पदार्थ गांजा था, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है। साथ ही आरोपियों के पास से स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 13 एएफ 0615 जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 247/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Related posts