निर्दयता की हद पार : पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, बिना पानी-चारा ठूंसकर भरी गई 17 भैंसें, 2 की मौत – रतनपुर पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा क्षेत्र में हो रहे पशु तस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।दिनांक 10 सितंबर 2025 को रात्रि में मुखबिर के मोबाईल से सूचना मिली थी कि रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में रतनपुर की ओर आ रही आयशर वाहन क्रमांक सीजी 04** में बिना चारा पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा है। आरोपी वाहन आयशर वाहन को पीछा कर रोका गया, जिसका चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला तथा गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति मिला, जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शाहरूख कुरैशी पिता इदरीश कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, साकिन दढी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उ.प्र.) का रहने वाला बताया गया, वाहन की तलाशी ली गई वाहन में कुल 17 नग मवेशी जिसमें 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में गाड़ी के अंदर बिना चारा पानी के ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ मिला।

मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया शाहरूख कुरैशी को उक्त मवेशी रखने, खरीदी-बिक्री करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी शाहरूख कुरैशी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथियों के साथ अपराध कारित करना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन अनुसार आरोपी के पेश करने पर कुल 17 नग मवेशी जिसमें 13 नग भैसा. 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में कीमत करीबन 595000/- रूपये, 01 आयशर वाहन क्रमांक सीजी 04 •••••••• कीमत करीबन 10,00,000/- रूपये, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल कीमत करीबन 7000/- रूपये, एक विवो कंपनी का मोबाईल कीमत करीबन 7000/- रूपये कुल जुमला कीमत 16,09,000/- रूपये को समक्ष गवाह के जप्त किया गया।

Related posts