रतनपुर पुलिस और सायबर टीम के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता.
जप्ती – एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, नगदी रकम 45 हजार रुपये, दो नग स्मार्ट फोन.
गिरफ्तार आरोपी – राकेश कश्यप पिता कृष्णअवतार कश्यप उम्र 23 साल ग्राम सेलर बैगापारा सीपत जिला बिलासपुर.
बिलासपुर.12 सितंबर 2025 : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से झपटमारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर टीम की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश कश्यप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, 45 हजार रुपये नगद, दो स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल कपड़े जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है, वहीं उसका नाबालिग साथी भी चिन्हांकित कर लिया गया है।
दिनांक 06 सितंबर 2025 को ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकर अपने भारतीय स्टेट बैंक ग्राम लखराम के खाता से पैसा निकालने दोपहर करीबन 03:00 बजे के आसपास बैंक गया और बैंक से नगदी 50,000/- रुपये निकाल कर थैली में अपने मोटर सायकल की डिक्की में रखा तथा मोटर सायकल चलाते हुये घर की ओर जा रहा था। लखराम शराब भटटी व सरवनदेवरी मोड के मध्य पहुँचा था, उसी समय पीछे से आ रही मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति इसके करीब आकर सरवनदेवरी का रास्ता पुछने के बहाने इसके डिक्की में रखे नगदी 50,000/- रुपये को झपटमारी कर भाग गये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर एसबीआई बैंक एवं प्रार्थी के जाने वाले रास्ते में लगे दुकानों का सीसीटीव्ही फुटेज का निरीक्षण किया गया। फुटेज से संदेही दो अज्ञात व्यक्ति एक गमछा बांधा हुआ और एक खुला चेहरा एचएफ डिलक्स में प्रार्थी का पीछा करते पाये जाने पर संदेही का एक व्यक्ति का फोटो प्राप्त हुआ, उक्त फोटो के आधार पर पूर्वरत चोरी के आरोपियों एवं आसपास के गांव के मुखबिरों से लगातार संपर्क रखकर पतासाजी किया गया। तभी दिनांक 11 सितंबर 2025 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में ग्राम लखराम की तरफ घुम रहे हैं, जिससे पूछताछ करने पर घटना को कारित करना स्वीकार किये और घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, नगदी रकम 45 हजार रुपये, दो नग स्मार्ट फोन, पहने कपडे व गमछा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफतार किया गया है, प्रकरण का अन्य आरोपी नाबालिग है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना रतनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, आरक्षक आकाश डोंगरे, आरक्षक देवानंद चंद्राकर, आरक्षक कीर्ति पैकरा, आरक्षक पवन ठाकुर, आरक्षक गोविंदा जायसवाल एवं सायबर टीम बिलासपुर से प्रधान आरक्षक देवमून सिंह पुहुप, आरक्षक तदबीर पोर्ते, आरक्षक विरेन्द्र गंधर्व, आरक्षक निखिल जाधव, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा है।
