छाल पुलिस की दबिश : नशे के कारोबार पर पुलिस का वार ! रायगढ़ में महिला गांजा बेचते पकड़ी गई, 204 ग्राम गांजा बरामद, राजस्थान होटल के पास गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज.

थाना छाल पुलिस ने नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल उपनिरीक्षक मदन पाटले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा।

गिरफ्तार महिला की पहचान रमला दुबे पति हीराधर दुबे, साकिन पटेलपारा चन्द्रशेखरपुर ऐडू, थाना छाल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के रूप में हुई है। महिला के कब्जे से 204 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपिया के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related posts