जशपुर: दो ग्राम पंचायतों में आयोजित श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 172 से अधिक आवेदन प्राप्त

जशपुर, 14 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आज आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर के तहत आज ग्राम पंचायत बुढाडांड, विकासखंड बगीचा में पंजीयन हेतु 65 एवं नवीनीकरण हेतु 38 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रनपुर शिविर में 69 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसके तहत 16 सितम्बर को ग्राम पंचायत दोकड़ा और बटाईकेला, 17 सितम्बर को ग्राम पंचायत मोडा और हर्राडीपा, 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत अम्बाकछार और पण्ड्रीपानी, 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में किया जाएगा।

Related posts