महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर, 15 सितंबर 2025 : शासन एवं वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा महिला संबधी अपराध को गम्भीरता से लेने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देश प्राप्त है इसी तारत्मय में आज दिनांक 15.09.2025 को पीडिता के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी पवन बघेल पिता अनिल बघेल उम्र 23 साल साकिन खरकेना थाना हिरीं के द्वारा पीडिता को घटना दिनांक 02.05.2025 से लगातार दिनांक 04.08.2025 तक अश्लील गाली गलौज कर एवं जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया है मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी के विरूध्द बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआईआर के चंद समय बाद आरोपी को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम अरोपी :- पवन बघेल पिता अनिल बघेल उम्र 23 साल साकिन खरकेना थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग.

Related posts