पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में नशे का अड्डा बेनकाब ! घर से नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद, जोगीडीपा में नशीली इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में किया केस दर्ज.

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर की रात नशीली इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से नशीली इंजेक्शन पेंटाजोसिन के छह नग और बिक्री की रकम जब्त की है। कोतवाली पुलिस नशे के इस रैकेट के भंडाफोड़ करने में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जोगीडीपा पुलिया के पास रहने वाली रुकसार सारथी नामक महिला अपने घर में नशीली इंजेक्शन बुट्रम रखकर बेच रही है। मौके पर इंजेक्शन खरीदने आने-जाने वाले युवकों की हलचल भी देखी गई थी। टीआई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराते हुए कोतवाली की टीम ने महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से सफेद कागज में लिपटा हुआ नशीली इंजेक्शन पेंटाजोसिन के छह नग, जिसकी कीमत लगभग 1200/- रुपये और बिक्री की रकम 600/- रुपये जब्त की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचा कर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है।

Related posts