एंटी क्राइम यूनिट और माना पुलिस की कार्रवाई : चाकू की नोक पर ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश करने वाला टीनू उर्फ राजा गिरफ्तार, एक्टिवा चोरी का भी हुआ खुलासा, आरोपी हरवेन्द्र बारले गिरफ्तार.

प्रार्थी प्रणव विश्वास ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका माना कैम्प में पी.पी. ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान है जिसका वह संचालन करता है। दिनांक 14 सितंबर 2025 के शाम करीब 05:50 बजे प्रार्थी अपनी दुकान में था, उसी समय एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के अंदर आते समय दरवाजा से टकराया फिर अंदर आया, फिर वह पुनः गेट तरफ गया और वापस प्रार्थी के पास आकर अपने बैग से चाकू निकाल कर लूटने के उदेश्य से प्रार्थी पर चाकू टिका रहा था, तभी प्रार्थी शोर मचाने लगा तो वह व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर भाग गया। जिसकी प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 299/25 धारा 309(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त जोरा तेलीबांधा निवासी हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को स्वीकार करने के साथ ही थाना तेलीबांधा क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी की घटना को भी अंजाम देना बताया गया, जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 588/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 7852 तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी के विरूद्ध थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग में भी वाहन चोरी का अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – हरवेन्द्र बारले उर्फ टीनू उर्फ राजा पिता विष्णु राम बारले उम्र 25 साल निवासी ग्राम भरदा थाना बिरेझर जिला धमतर। हाल पता – प्रतिष्ठा मैरिज हाल जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर।

Related posts