बेटे की निर्ममता से हत्या के मामले में आरोपी पिता चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार.
थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपी द्वारा अपने बच्चे को गंभीर चोट कारित कर हत्या की घटना की गई कारित.
गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर. 17 सितंबर 2025 : सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। दरिमा थाना पुलिस ने इस गंभीर अपराध में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कड़ी कानून व्यवस्था का संदेश गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंकित सिंह साकिन शिवनंदनपुर थाना विश्रामपुर जिला सुरजपुर के रिपोर्ट देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी शिवनंदनपुर थाना बिश्रामपुर जिला सूरजपुर का निवासी है, प्रार्थी अपने मौसी मौसा के घर विगत एवं सप्ताह पहले आया था, प्रार्थी की मौसी के जेठ का बेटा जुगलाल सिंह है जो विगत 03 वर्ष पहले ग्राम कमलेश्वरपुर निवासी विनिता सिंह से प्रेम प्रसंग से शादी किया था, जिससे उनका एक बच्चा भी था, विनिता को विगत 1 साल पहले जुगलाल सिंह झगड़ा विवाद करके भगा दिया था, जो अपने मायके में रहती थी। दिनांक 15 सितंबर 2025 को जुगलाल अपने मां को भी झगडा करके भगा दिया था और घर में जुगलाल के पिता राम सुन्दर, जुगलाल और उसका बेटा थे, दिनांक 16 सितंबर 2025 के 10-11 बजे के बीच प्रार्थी की मौसी रहमेन जुगलाल के बच्चे को कुछ खिलाने पिलाने के नाम से अपने घर लायी थी, उसी दौरान जुगलाल चिल्लाते हुए प्रार्थी के मौसी के घर आया और बच्चे का हाथ पकड कर घसीटते हुए ले गया और अपने घर के दरवाजा के पास ले जाकर पटक दिया और अपने लात से गंभीर चोट कारित कर दिया और बच्चे को उठाकर अपने घर के परछी चटाई में सुला दिया। जो कि बच्चा बेहोश हो गया और बातचीत करना बंद कर दिया, प्रार्थी के अन्य रिश्तेदार बच्चे को चटाई से उठाकर जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर आये, डाक्टर साहब द्वारा चेक करने में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है। बच्चे की मौत उनके पिता जुगलाल द्वारा घसीटते हुए ले जाकर पटकने से एवं लात से मारने के कारण हुआ है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 135/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृत बच्चे का पीएम पंचनामा कार्यवाही कर परिजनों एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी जुगलाल का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जुगलाल सिंह आत्मज राम सुन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन करजी थाना दरिमा का होना बताया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरत लाल साहू, आरक्षक मनोहर कुमार, आरक्षक तेजराम लकड़ा, आरक्षक गोविन्द टोप्पो सक्रिय रहे।
