नशे के कारोबार का खुलासा ! रायगढ़ पुलिस की दबिश में नशा सप्लाई का अड्डा पकड़ाया, ढिमरापुर में पिता और पुत्र पर पुलिस की कार्रवाई, बरामद 23 इंजेक्शन, आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर को ढिमरापुर क्षेत्र में कार्रवाई कर नशे का कारोबार करने वाले युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती ढिमरापुर निवासी मोहम्मद जैकी खान अपने घर पर नशीली बुट्रम इंजेक्शन रखकर युवकों को नशे के रूप में बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसआई ऐनु देवांगन व हमराह स्टॉफ के साथ मकान की घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान मकान के सामने मौजूद 3-4 नाबालिग लड़के पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि अंदर बैठे युवक ने अपना नाम मोहम्मद जैकी खान पिता मोहम्मद फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर बताया।

पुलिस ने उसकी तलाशी में 23 नग नशीली इंजेक्शन Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), 2 नग निडिल सीरिंज और 400/- रुपये नगदी जब्त किए। बरामद इंजेक्शन की कीमत 5,750/- रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उड़ीसा के कनकतुरा से एक व्यक्ति हर दो-तीन दिन में 10-15 पैकेट लाकर देता है। जिनमें प्रत्येक पैकेट में 5 इंजेक्शन रहते हैं। आरोपी अपने पिता मोहम्मद फिरोज खान के साथ मिलकर इन्हें युवकों को खतरनाक नशे के तौर पर बेचता था।

Related posts