अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग 2025 : राज्यभर की 78 टीमों की रोमांचक भिड़ंत, विजेताओं पर बरसे इनाम, नारायणपुर में खेलों का महाकुंभ, बैडमिंटन लीग सीज़न 2 का समापन, मंत्री केदार कश्यप बने मुख्य अतिथि.  

दिनांक 21 सितंबर 2025 को मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप (मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़ शासन) द्वारा नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित ‘‘अबूझमाड़ खेल उत्सव 2025‘‘ के अंतर्गत आयोजित ‘अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग 2025 – सीज़न 2’ के विजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के ओपन केटेगरी और वेटेरन्स केटेगरी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार रूपये तथा ओपन केटेगरी में चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाली टीम को 7 हजार रुपये तथा कॉर्टर फाइनल खेलने वाले सभी टीम को 5-5 हजार रुपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

विदित हो कि अबूझमाड़ खेल उत्सव 2025 के अंतर्गत अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग 2025 – सीज़न 2 का आयोजन 18-20 सितंबर 2025 को जिला जिला मुख्यालय के ऑफिसर्स क्लब में हुआ। जिसमें राज्य भर से ओपन केटेगरी में 45 टीम और वेटेरन्स केटेगरी में 33 कुल 78 टीम ने अपने प्रतिभा का किया सर्वोच्च प्रदर्शन। दिनाँक 20 सितंबर 2025 को ओपन केटेगरी में जसमीत सिंह वेंकट गौरव बनाम आयुष मखीजा सुजय तम्बोली और वेटेरन्स केटेगरी में प्रकाश मूर्ति सुदेश तिवारी बनाम दलेश्वर बंजारे हेमन्त भगत की जोड़ी के मध्य बेहद रोमांचक फाइनल खेले गए।

इसके साथ ही मंत्री श्री केदार कश्यप और डीआईजी श्री कमललोचन कश्यप बनाम एसपी श्री रॉबिन्सन गुरिया और श्री इशान्त जैन (चीकू) के मध्य सद्भावना मैच खेला गया। जिसमें माननीय मंत्रीजी की टीम विजेता रही।

प्रथम स्थान : आयुष मखीजा और सुजय तंबोली

द्वितीय स्थान : जसमीत सिंह और वेंकट गौरव

तृतीय स्थान : विक्रांत शर्मा और एम वी अभिषेक

चतुर्थ स्थान : सलमान रजा और आर्यन सिंह

प्रथम स्थान : दलेश्वर बंजारे हेमन्त भगत

द्वितीय स्थान : प्रकाश मूर्ति और सुदेश तिवारी

तृतीय स्थान : वीरेंद्र चंद्रा और मनीष गुप्ता

वेटरन : वीरेंद्र चंद्रा

ओपन : आयुष मखीजा

वेटरन : प्रकाश मूर्ति

ओपन : एम वी अभिषेक

अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग 2025 – सीज़न 2 के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़ शासन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित अबुझमाड़ खेल उत्सव की सराहना की, इसके साथ ही युवाओं को पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर अबुझमाड़ की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।

Related posts