दंडित बंदी ज्ञानदास की मृत्यु पर दंडाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

दंडित बंदी ज्ञानदास कुर्रे, पिता स्व. गोवर्धन कुर्रे, उम्र लगभग 68 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना कसडोल, जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छ.ग.) की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान 27 जनवरी 2022 को सुबह 7.30 बजे मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच के आदेश दिये गये है। 

उक्त बंदी के मृत्यु के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी प्रस्तुत करना हो तो, वे कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय कक्ष क्रमांक 35 में 28 फरवरी 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!