मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी मयंक तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी इस प्रकार है कि प्रार्थी पप्पू ढीमर पिता रमेश ढीमर उम्र 28 साल निवासी मां अम्बे भंडार के सामने खपराभटठी थाना आजाद चौक रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 20 सितंबर 2025 के दोपहर 12:00 बजे अपने मोटर सायकल को बनाने जा रहा था कि कारी तालाब के सामने रोड में पहुंच कर खडा था कि उसी समय मयंक तिवारी आया और उसे शराब, गांजा पीने के लिये 500/- रूपये की मांग किया, मना किया तो काफी उग्र होकर मां-बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली-गलौच करते हुवे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 284/25 धारा 119(1),296,351(2),115(2) बीएनएस (BNS) कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मयंक तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष पता खपरा भट्टी आमापारा आजाद चौक जिला रायपुर को दिनांक 21 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts