पुलिस का बड़ा खुलासा : साप्ताहिक बाजार और मंदिर से उड़ा ले जाते थे बाइक, रायगढ़ पुलिस ने पकड़े 18 शातिर बाइक चोर, मास्टर की से 52 बाइक चुराने वाला गिरोह पकड़ाया.

रायगढ़ एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस को बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, एसपी रायगढ़ द्वारा गठित साइबर सेल और विभिन्न स्थानों की विशेष टीम ने बाइक चोर राजा खान सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से चोरी की 52 दुपहिया वाहन जप्त की गई है, जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 40 लाख रुपए से अधिक है।

रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर के पास से लगातार हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखना निर्देशित किया गया था, जिस पर साइबर सेल की टीम बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे और पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जिससे विस्तृत पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया। आरोपी के इस खुलासे पर एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टॉफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाए। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिली तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी की बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है।

आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने बताया कि वह आसानी से बिक्री होने वाली एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर, प्लैटिना बाइक चोरी में दिलचस्पी रखता था, जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करता था।

बरामद संपत्ति – कुल 52 दुपहिया वाहन कीमती करीब 40 लाख रूपये। (38 एफएच डिलक्स बाइक, 9 स्पेलेण्डर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6G स्कुटी),

दर्ज एफआईआर – कोतवाली रायगढ़ -7, पुसौर -4, चक्रधरनगर -3, जूटमिल -2, धरमजयगढ़ -2, घरघोड़ा -1, कोतरारोड़ -1, खरसिया -1, सारंगढ़ -1, हसौद -1, सक्ती -1.

Related posts