पेंशन और सहायक उपकरण वितरण के लिए जशपुर तैयार, 27 सितम्बर को मनोरा में होगा जिला स्तरीय आयोजन

जशपुर, 25 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कलयाण विभाग द्वारा 27 सितम्बर 2025 को जनपद मुख्यालय मनोरा में जिला स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेंशन समस्या का निवारण एवं सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों से हितग्राहियों को निर्धारित समयावधि में शिविर स्थल पर उपस्थित कराने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है। ताकि शिविर का लाभ हितग्राहियों को मिल सके।

Related posts