नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से ताश के 52 पत्ते, नगद रकम 61000/- रुपये, 02 नग टोर्च सेल सहित, 01 नग चटाई किया गया जप्त.
ग्राम कोरिमा से लगे हुए जंगल में आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ.
अंबिकापुर. 27 सितंबर 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरिमा जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 61,000 रुपये नगद, ताश की 52 पत्तियों की गड्डी, 02 नग टॉर्च सेल, तथा 01 चटाई जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोरिमा से लगे हुए जंगल में कुछ जुआरी 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे के हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 04 आरोपियों को मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) रवि जायसवाल आत्मज स्व. राजेंद्र जायसवाल उम्र 38 वर्ष सस्किन बौरीपारा अंबिकापुर, (02) लालजी प्रसाद जायसवाल आत्मज स्व. जागो साय उम्र 44 वर्ष सस्किन बौरीपारा अंबिकापुर, (03) विक्की लकड़ा आत्मज शिव बहाल उम्र 32 वर्ष साकिन केरता पुलिस चौकी खड़गाँव जिला सूरजपुर, (04) दीपक मिंज आत्मज फ़तेह राम अशोक उम्र 31 वर्ष साकिन खैरबार थाना अंबिकापुर का होना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 61000/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता, 02 नग टोर्च सेल सहित, 01 नग चटाई जप्त किया गया हैं। आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 690/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोलानाथ सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अमित निकुंज, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक अनुज जायसवाल, आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक अमन पुरी, आरक्षक राहुल केरकेट्टा, आरक्षक लालबाबू सिंह सैनिक संतोष पाठक सक्रिय रहे।
