पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : शादी का झांसा देने वाले आरोपी को महिला थाना ने दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड पर.

महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव एकताल से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा।

पीड़िता, जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में काम करती है, ने कल 26 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार आरोपी सनत झारा उसके साथ कार्य-स्थल पर परिचित हुआ और अगस्त 2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार मना करने पर भी उसने अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने 24 सितंबर को रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुंच कर पीड़िता से मारपीट भी की।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकताल गांव से गिरफ्तार किया।

Related posts