जशपुर गरबा महोत्सव 2025 : भक्ति, संगीत और हास्य का संगम ! जशपुर गरबा महोत्सव में मुंबई-दिल्ली के सितारों की होगी खास प्रस्तुति, 700 से अधिक प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ जशपुर गरबा महोत्सव, माता की भक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर.

जशपुर. 28 सितम्बर 2025 : जशपुर, 28 सितंबर 2025। नवरात्रि की उमंग और माता की भक्ति से सराबोर जशपुर में श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित 21वां जशपुर गरबा महोत्सव 2025 भव्य रूप से प्रारंभ हो चुका है। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में डांडिया नृत्य, धूवन नृत्य, झांकी और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसके अलावा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में 3 अक्टूबर को विराट कवि सम्मेलन और संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि ऐहसान कुरैशी, दिनेश बावरा, रोहित शर्मा और पद्मिनी शर्मा अपनी कविताओं से दर्शकों को लोटपोट कर देंगे।

श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित 21 वाँ जशपुर गरबा महोत्सव 2025 का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। समिति द्वारा जशपुर गरबा, डांडिया नृत्य, धूवन नृत्य, झांकी एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। माता की भक्ति में लीन श्रद्धालु गरबा की सुरम्य लय पर झूमते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहे हैं।

जशपुर गरबा महोत्सव का मुख्य आयोजन आज 28 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार जशपुर के शान खगेश सारथी, जशपुर के कमलेश्वर सारथी, हर्ष मिश्रा और बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन एवं संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 को शाम 6:00 बजे से किया जाएगा। समस्त कार्यक्रम टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने बालाजी ग्राउंड में होगा।

विराट कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध हास्य कवि में मुम्बई से ऐहसान कुरैशी, दिनेश बावरा, रोहित शर्मा और दिल्ली से पद्मिनी शर्मा कविताओं के द्वारा सभी को हंसने पर विवश करेंगे।

इस वर्ष श्री बालाजी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लेकर के जशपुरवासियों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। क्योकि नवरात्रि का त्यौहार एक वर्ष के बाद आता है, इसलिए इस कार्यक्रम में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और माता की भक्ति में लीन रहते है। इस वर्ष श्री बालाजी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 और भी खास होने वाला है जिसमें मुंबई के कई सितारे मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए बालाजी जन कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री बालाजी जनकल्याण समिति के प्रत्येक कार्यक्रम को जशपुर की जनता से ढेर सारा आशीर्वाद मिलता आ रहा है।

गरबा महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा।

उत्सव का आयोजन टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के सामने, जशपुर में होगा।

गरबा महोत्सव में जशपुर गरबा, डांडिया नृत्य, धूवन नृत्य, झांकी और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

3 अक्टूबर 2025 को सायं 6:00 बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें दिनेश बावरा (मुंबई), ऐहसान कुरैशी (मुंबई), पद्मिनी शर्मा (दिल्ली) और रोहित शर्मा (मुंबई) अपनी कविताओं से लोगों को हंसाएंगे।

KHAGESHA COLLECTIVE LIVE द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

Related posts