वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जशपुर तैयार — अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह

जशपुर, 29 सितंबर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 01 अक्टूबर को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुरनगर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। संचालक, समाज कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए जाएंगे तथा आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरणों का भी वितरण किया जाएगा।

Related posts