जांजगीर-चांपा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही : अकलतरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, टेक्निकल एनालिसिस और CCTV फुटेज से सुलझा लूटकांड, तीन अंतर्जिला शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल जप्त.

प्रार्थी संतोष यादव पिता केशव यादव उम्र 38 साल साकिन अंधियारी पाठ अकलतरा का अपने साथी संजय कुमार साहू के साथ दिनांक 22 सितंबर 2025 को रात 12:00 बजे के लगभग हमसफर ढाबा से खाना खाकर घर वापस आ रहा था, तभी तीन अज्ञात लोग मोटर सायकल में आकर प्रार्थी को रास्ता रोक कर नुकीला वस्तु, हाथ-मुक्का से मारपीट किए थे और प्रार्थी के जेब में रखा नगदी एक हजार रूपये एवं प्रार्थी के मोटर सायकल सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11 BP 7678 को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 480/25 धारा 126(2), 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस (BNS) कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना अकलतरा और सायबर टीम के द्वारा टेक्निकल एनालिसिस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों संदेहियों का पहचान किया गया एवं आरोपी 01. भीम पासी 02. चंदन 03 विकाश पासी सभी निवासी महमन लालखदान वार्ड क्रमांक 04 बिलासपुर थाना तोरवा को संदेह के आधार पर हिरारसत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा घटना दिनांक को थाना अकलतरा के तरौद चौक के पास प्रार्थी एवं उसके दोस्त से कैची की नोक पर एक हजार रुपया एवं सुपर स्पलेंडर क्रमांक CG11BP 7678 को लूट करना स्वीकार किया साथ ही साथ थाना सकरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 670/25 में भी एक मोटर सायकल क्रमांक CG 10AV 7747 को लूट किए थे जिसे बरामद किया गया एवं थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 610/25 में मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BT 4312 को लूट लिए थे, जिसे बरामद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आरोपियों का मोटर सायकल एचएफ  डीलक्स को भी बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts