पुलिस की तत्पर कार्यवाही : पुराना केस वापस लेने की धमकी दे कर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी अनिल अग्रवाल थाना दरिमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्रार्थिया द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि प्रार्थिया के पति अनिल अग्रवाल के द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2025 रात्रि करीब 12:00 बजे प्रार्थिया को सीतापुर वाला केश को वापस ले लेने की धमकी दिया गया, जो प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, डण्डा से मारपीट किया है। प्रकरण में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 142/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 232 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेख किया गया एवं मामले के आरोपी अनिल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल अग्रवाल आत्मज जय कुमार अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन डांगबुड़ा थाना सीतापुर हाल मुकाम करजी थाना दरिमा का होंना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related posts