दशहरा पर्व पर भक्ति और अनुशासन का संगम : विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र, एसपी दिव्यांग पटेल ने किया मां भगवती की आराधना के साथ पारंपरिक शस्त्र-पूजन.

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रायगढ़ पुलिस लाइन में पारंपरिक व वैदिक विधि से शस्त्र-पूजन किया गया। पूजन से पूर्व सभी अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधिवत सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने मां भगवती की आराधना कर सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। देवी को प्रसन्न करने के लिए परंपरागत रूप से राखिया फल की बलि भी दी गई।

इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारीगण – एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा। पूजन के बाद परंपरा के अनुसार फायरिंग भी की गई।

Related posts