पुलिस ने आरोपी तकीम के कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में रखा, कुल 19 नग कागज की पुड़िया में 01ग्राम.95 मिली ग्राम ब्राउन शुगर को किया जप्त, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईं टांगर टोली का.
जप्त ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत लगभग 30,000/- रुपये.
आरोपी के विरुद्ध थाना लोदाम में एनडीपीएस की धारा 21(a) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद तकीम खान उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग.)
जशपुर. 03 अक्टूबर 2025 : जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम साईं टांगर टोली में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तकीम खान (28 वर्ष) को पकड़ा, जिसके कब्जे से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 1.95 ग्राम, कीमत ₹30,000) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 21(a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर बेचने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस अब आरोपी के सप्लायर और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को लोदाम पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि एक तकिम खान नाम का व्यक्ति, साईं टांगर टोली में है व अपने पास ब्राउन शुगर का पुड़िया रखा है, जिसे बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।
जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, तत्काल पुलिस टीम संदिग्ध आरोपी की पता साजी हेतु मुखबिर के बताए स्थान, साईं टांगर टोली रवाना हुई। साईं टांगर टोली में पुलिस के टीम के द्वारा, जब मुखबिर के बताए अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई, तब वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपी का पीछा किया गया व घेरा बंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद तकीम खान उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग.) का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब उसके शरीर की विधिवत तलाशी ली, तो उसके फूलपेंट की जेब में एक पीले रंग की छोटी, प्लास्टिक की पन्नी के अंदर छोटे-छोटे, कागज की पुड़िया में लपेट कर, रखा गया, कुल 19 पुड़िया में ब्राउन शुगर मिला। पुलिस के द्वारा सभी 19 कागज की पुड़िया में लपेट कर रखा गया, ब्राउन शुगर को जप्त कर लिया गया है। जप्त ब्राउन शुगर का कुल वजन पुड़िया सहित 1 ग्राम 95 मिली ग्राम है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।
लोदाम पुलिस के द्वारा आरोपी मोहम्मद तकीम खान के विरुद्ध थाना लोदाम में अवैध रूप से ब्राउन शुगर रखने पर 21(a) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपी तकीम खान के द्वारा ब्राउन शुगर को कहां से लाया गया था व उसके साथ मामले में कौन कौन शामिल हैं, के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस के द्वारा आरोपी तकीम खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी तथा ब्राउन शुगर की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक मोरिस किस्पोट्टा, आरक्षक धनसाय राम व आरक्षक राजेश गोप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी से वह कहां से माल लाता था, इसकी अगली कड़ी के बारे में पूछताछ की गई है। इस मामले में पुलिस के द्वारा एंड टु एंड विवेचना की जा रही है। नशे के कारोबारियों के विरूद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।
