डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं को सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने से मना किया था जो नाम सार्वजनिक होने से तिलमिला रहे हैं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेकर भाजपा नेता झूठ की राजनीति करते है – मोहन मरकाम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान बेचने वाले किसानों के नाम सार्वजनिक होने पर टीका टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान पैदा करना, धान बेचना और किसानों का धान खरीदना गर्व करने की बात है। आखिर भाजपा के नेता धान बेचने की जानकारी किस से छिपाना चाहते हैं? क्या रमन सिंह नही चाहते कि उनके द्वारा बेची गई धान की जानकारी जनता को पता चले या उनके केंद्रीय नेताओ को मामलू पड़े? क्या भाजपा नेताओं को प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को धान बेचने से मना किया था?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना बिना भेदभाव के सभी किसानों को लाभान्वित कर रही है। लाभार्थीयो की सूची में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल है। चालू खरीफ वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनके पुत्र अभिषेक सिंह राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, गुहाराम अजगले, विजय बघेल, संतोष पांडेय, लता उसेंडी सहित 200 से अधिक भाजपा नेताओं ने धान बेचकर अच्छी खासी लाभ अर्जित की है। यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के हित में चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं का चलते ही संभव हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा शुरू की गए किसान सम्मान निधि योजना किसानों में भेदभाव करती है किसानों को दी हुई किसान सम्मान निधि की राशि को वापस लेने नोटिस भेजती है। मोदी सरकार के किसान सम्मान निधि का लाभ राज्य में धान बेचने वाले अधिकांश भाजपा नेताओं को नहीं मिलता। क्योंकि मोदी सरकार की योजना भेदभाव पूर्ण और धोखेबाजी की योजना है योजना की शुरुआत में राज्य के 32 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि मिला था जिसमें धीरे-धीरे मोदी सरकार ने कटौती कर दिया है अब राज्य के शत प्रतिशत किसानों को किसान सम्मान निधि नही मिलता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!