प्रेम कहानी बनी मौत का कारण : “अगर मुझसे बात नहीं करोगी तो मार दूंगा”— युवती की बेरहमी से हत्या कर फायरिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

प्रार्थी गुरुदेव सिंह साकिन रॉयल पार्क कॉलोनी पटपरिया थाना गांधीनगर द्वारा 02 अक्टूबर 2025 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी रॉयल कॉलोनी पटपरिया थाना गांधीनगर का निवासी है एवं चोपड़ापारा रिंग रोड में श्री कृपा फ्युल पेट्रोल पम्प के बगल में फ्रेण्ड चिकन कार्नर का संचालन करता है। दिनाक 02 अक्टूबर 2025 को 11:30 बजे के करीब प्रार्थी अपने दुकान में तंदूर को बाहर निकाल रहा था, उसी समय उसने देखा कि एक युवक पेट्रोल पंप के काम करने वाली युवती को बुरी तरह से सिर, सीना, पीठ व हाथ में चाकू मार रहा था, युवती को चाकू लगने से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था, लडकी बेहोश थी।

प्रार्थी पीड़िता को बचाने गया तो वह पीड़िता को छोड़कर गली में भागने लगा, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिये उसका पीछा किया तो उक्त युवक अपने कमर के पास रखा एयर गन को निकालकर फायर किया। जब प्रार्थी उसके एयर गन को छिनने लगा तब वह प्रार्थी का गला दबाकर उसके साथ भी मारपीट करने लगा। प्रार्थी का आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के स्टॉफ व अन्य लोग भी वहीं पर आकर बीच-बचाव किये बाद में आरोपी युवक को, जिसे अन्य लोगों की सहायता से पकड़ कर थाना लाया गया एवं प्रार्थी एवं अन्य द्वार एयर गन पेश किया गया है। युवती को सीने में, पेट में और गले में चाकू से बहुत ज्यादा चोट लगी थी, जिसे रक्त रंजित और बेहोशी के हालत में हॉलीक्रास अस्पताल (मिशन अस्पताल) अम्बिकापुर ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा युवती को मृत होना बताया गया है। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 562 /25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना-स्थल पहुंच कर मौक़े का निरीक्षण किया गया, पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य प्रत्यक्षदर्शी गवाहों का कथन लेख किया गया। घटना-स्थल पर बरामद घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी का बैग, मोटर सायकल, पीड़िता का चप्पल, आरोपी का चश्मा जप्त किया गया एवं प्रार्थी द्वारा लाकर पेश किया गया एयर गन भी जप्त किया गया। बाद में मिशन अस्पताल मर्चुरी में जाकर मृतिका के शव का निरीक्षण किया गया, शव पंचनामा के दौरान पाया गया कि मृतिका की मृत्यु आरोपी जोगेंद्र के द्वारा चाकू से किये गये जानलेवा वार से आयी चोटों के कारण हुआ है, जो मृत्यु की सही वजह जानने हेतु पीएम कराया गया।

थाना वापस आकर आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पुछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना नाम जोगेंद्र पैंकरा उर्फ़ लादेन आत्मज हुईया पैंकरा उम्र 28 वर्ष साकिन भुइसीकला थाना कुसमी जिला बलरामपुर हाल मुकाम श्याम लॉज बस स्टैंड के पास थाना अंबिकापुर का होना बताया गया, जो अपने मेमोरेण्डम में मृतिका से पूर्व में प्रेम संबंध होना तथा बाद में बात नहीं करने से नाराज होकर दुकान से चाकू खरीद कर युवती की हत्या करने की घटना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया है।

Related posts