थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 191/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना.
थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सबमर्सिबल पंप एवं वायर कीमत लगभग 22000/- रुपये किया गया बरामद.
चोरी के मामलो में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर. 05 अक्टूबर 2025 : अंबिकापुर जिले के लुन्ड्रा थाना क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप और वायर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में लगभग 22,000 रुपये का माल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए उपकरणों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस की किसानों और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली सतत कोशिशों का हिस्सा है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सतीश मिंज साकिन गाजरमुड़ा थाना लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी अपने खेत में खेती करने हेतु सबमर्सिबल पम्प लगवाया था, जिसे दिनांक 0 अक्टूबर 2025 के रात में बोर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 191/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही इंद्र साय केरकेट्टा एव सेतराम नगेसिया को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) इंद्रसाय केरकेट्टा आत्मज राम खेलावन केरकेट्टा उम्र 34 वर्ष साकिन झेराडीह मुड़ापारा थाना लुन्ड्रा, (02) सेतराम नागेसिया आत्मज बरतु राम नागेसिया उम्र 27 वर्ष साकिन झेराडीह मुड़ापारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर सबमर्सिबल पम्प एवं वायर को चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया सबमर्सिबल पम्प एवं वायर कुल कीमत लगभग 22000/- रुपये बरामद किया गया एवं मामले के आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उपनिरीक्षक आर.एन.पटेल, प्रधान आरक्षक महेश कुमार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र भगत, आरक्षक इबनुल, आरक्षक रामसाय नागेश, आरक्षक शिव खलखो सक्रिय रहे।
