आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
पुलिस ने आरोपी तस्करों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 व JH 01-PE -1923 को भी किया जप्त, दोनों ही मामले थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत के.
नाम गिरफ्तार आरोपी तस्कर क्रमशः -1. इमरान मोहम्मद, उम्र 23वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हार टोली, गुमला (झारखंड), 2. अयान अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पंजाबी गली, गुमला (झारखंड), 3. सरवर खान उम्र 27 वर्ष, निवासी बरवेननगर, थाना चैनपुर, जिला गुमला (झारखंड), 4. सरफु खान उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग).
जशपुर. 06 अक्टूबर 2025 : जशपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 गायों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन भी जप्त किए। दोनों मामले सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत हुए और आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, विगत एक दिवस में जशपुर पुलिस को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया से दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली है, साथ ही पुलिस ने चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त दो पिक-अप वाहन को जप्त भी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले प्रकरण में दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गम्हरिया में, पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 में तीन नग गौ-वंशों को, भरकर झारखंड की ओर लेने की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस के द्वार मामले के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल मुखबिर के बताए स्थान ग्राम गम्हरिया जाकर देखा, तो पाया कि वहां एक संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 खड़ा था, जो कि पीछे की ओर त्रिपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने पिक-अप में बैठे दो व्यक्ति से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. इमरान मोहम्मद, उम्र 23वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हार टोली, गुमला (झारखंड), 2. अयान अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पंजाबी गली, गुमला (झारखंड) का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब संदिग्ध पिक-अप वाहन में पीछे लगे त्रिपाल को हटा कर देखा तो पाया कि उसमें तीन नग गौ-वंशों को रस्सी में बांधकर कर रखा गया था। पुलिस ने जब दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से उक्त गौ-वंशों के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई तो, उनके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपी तस्करों को हिरासत में ले लिया व उनके कब्जे से तीन नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर, तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन क्रमांक JH01-DX-6151 को जप्त कर लिया गया है।
पूछताछ में दोनों आरोपी इमरान मोहम्मद व अयान अहमद ने बताया कि गम्हरिया स्थित पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति से गौ-वंश को खरीदे थे व झारखंड ले जा रहे थे। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है।
दूसरे प्रकरण में भी सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस दिनांक 05 व 06 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात्रि को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति एक पिक-अप क्रमांक JH 01-PE -1923 में गौ-वंशों को बेरहमी पूर्वक भर कर, कुनकुरी की ओर से जशपुर होते हुए, झारखंड की ओर जाने वाले हैं। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम के द्वारा ग्राम गम्हरिया के धान मंडी के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान 03:00 बजे के आसपास संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक JH 01-PE -1923 कुनकुरी की ओर से आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा, घेरा बंदी कर संदिग्ध पिक-अप वाहन को रोका गया, व उसमें बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 3. सरवर खान उम्र 27 वर्ष, निवासी बरवेननगर, थाना चैनपुर, जिला गुमला (झारखंड), 4. सरफु खान उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया। पुलिस ने जब पिक-अप वाहन की तलाशी ली तब उसमें, रस्सी से बांध कर बेरहमी पूर्वक ठूंस-ठूंस, लोड किया हुआ, कुल 08 नग गौ-वंश मिला, पुलिस ने सभी गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर, तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन क्रमांक JH 01-PE -1923 को जप्त कर लिया है।
दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपी तस्करों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की कार्यवाही व गौ-वंशों की सकुशल बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार भगत, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, आरक्षक रवि राम, आरक्षक अभय तिर्की, आरक्षक जय प्रकाश लकड़ा, व आरक्षक प्रमोद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 11 नग गौ- वंशों को तस्करों से छुड़ाया गया है, साथ ही चार तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी रहेगा।
