जांजगीर-चांपा पुलिस की छापेमारी, कोसीर में जुए का अड्डा पकड़ा गया ! नौ जुआड़ियों से नकदी ₹13,280 सहित ताश की गड्डी बरामद, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, हुई कार्यवाही.

जांजगीर-चांपा. 07 अक्टूबर 2025 : जुआ-सट्टा पर नकेल कसने के लिए पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पामगढ़ पुलिस ने ग्राम कोसीर में दबिश देकर दो अलग-अलग प्रकरणों में 9 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹13,280 नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसीर में रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को पकड़ा गया।

जुआड़ियों के नाम – 1. मुकेश केशी उम्र 34 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ, 2. नंदकुमार दिनकर  उम्र 36 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ, 3. प्रेम कुमार लहरे उम्र 31 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ, 4. रोशन प्रसाद जांगडे उम्र 38 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ, 5. मनोज कुमार बंजारे उम्र 38 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद, 6. प्रकाश बांधी उम्र 52 वर्ष निवासी जेवरा थाना मुलमुला, 7. अजय कुमार लहरे उम्र 32 वर्ष निवासी ढाबाडीह (कोसीर), 8. अमित कुमार दिनकर उम्र 25 वर्ष निवासी बोहारडीह थाना पचपेड़ी, 9. राजेश दिनकर उम्र 42 वर्ष निवासी कोसीर थाना पामगढ.

Related posts