कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की लाखा के यादव ढाबा में संयुक्त दबिश, 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त.
आरोपी हलधर यादव और कृष्णा यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही.
रायगढ़. 7 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने अवैध डीजल भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा पर छापेमारी कर 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक हलधर यादव (60 वर्ष) और उसका पुत्र कृष्णा यादव (29 वर्ष) अपने ढाबे के पीछे बने कमरे में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया।
गवाहों की उपस्थिति में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डीजल भरे ड्रम, प्लास्टिक डिब्बे, पाइप और उपकरण जब्त किए गए। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत ₹2,33,100 बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में डीजल के अवैध भंडारण पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार 6 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक हलधर यादव और उसका पुत्र कृष्णा यादव अपने ढाबे के पीछे बने कमरे में बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए यादव ढाबा में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान ढाबे के काउंटर पर बैठे हलधर यादव (60 वर्ष) और उसका बेटा कृष्णा यादव (29 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। दोनों ने ग्राम लाखा निवासी होना स्वीकार किया। गवाहों की उपस्थिति में जब उनके मकान के पीछे बने कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से भारी मात्रा में डीजल भरा प्लास्टिक डिब्बा और ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 2590 लीटर डीजल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,33,100 है। इसके साथ ही डीजल रखने और निकालने में उपयोग होने वाली प्लास्टिक चाड़ी, पाइप और टीन जार भी बरामद किए गए।
आरोपी हलधर यादव और कृष्णा यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा, आरक्षक महेश पंडा, आरक्षक विक्रम कुजूर, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, आरक्षक विकास प्रधान और आरक्षक विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
