ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारते-पीटते पैदल ले जा रहे थे गौ-वंश, चार गौ तस्कर गिरफ्तार, 19 गौ-वंशों की बची जान, थाना तुमला और सिटी कोतवाली क्षेत्र से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा तस्करों को, गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में विगत तीन दिनों में को थाना  तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से  कुल 19 नग गौ वंशों को मुक्त कराने  में सफलता मिली है। तथा थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत में पुलिस ने चार गौ तस्करों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.10.25 को थाना तुमला पुलिस को ग्राम गांझियाडीह के ग्रामीणों से  सूचना मिली थी कि  वे गांझियाडीह के कोसाबाड़ी में मजदूरी का काम कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि चार व्यक्ति काफी संख्या में गौ वंशों को  बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी हांककर, पैदल उड़ीसा राज्य की ओर ले जा रहे हैं।

जिस पर पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर,  सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम गांझियाडीह रवाना हुआ गया , व थाना फरसाबहार पुलिस को घटना के संबंध में सूचित किया गया, गांझियाडीह  में जाकर देखा कि चार व्यक्ति व् गौ वंशों को हांककर पैदल ले जा रहे थे, जिस पर थाना तुमला व फरसाबहार की संयुक्त पुलिस के टीम के द्वारा घेराबंदी कर मौके से 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया व चारों संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर, उनसे गौ-वंशों के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी तस्करों ने अपना नाम क्रमशः 1. कुमार यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी अम्बाकछार, थाना फरसाबहार, 2. राजकुमार साय उम्र 45 वर्ष, निवासी डुमरिया, थाना फरसाबहार, 3. उपेन्द्र यादव, उम्र 47वर्ष,    निवासी ग्राम जामझोर, चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ. ग), 4. रोहित यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया गया और बताया कि उनके द्वारा उक्त गौ-वंशों को उड़ीसा राज्य स्थित ग्राम सिकाजोर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए चारों आरोपी कुमार यादव, राजकुमार साय, उपेन्द्र यादव व रोहित यादव के विरुद्ध थाना तुमला में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व बीएनएस की धारा 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related posts