पुलिस की बड़ी कामयाबी : सोशल मीडिया फ्रेंडशिप से बना जाल, पीड़िता को सोशल मीडिया वीडियो से देता था धमकी, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे, दस घंटे में आरोपी साजिद अहमद गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

प्राप्त प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया गई थी कि यह गांव से पढ़ाई करने के लिये बिलासपुर में आकर रह रही थी, इसी बीच फरवरी 2025 में पीडिता की मुलाकात साजिद अहमद नाम के लड़के से हुई। साजिद ने पीड़िता से सोशल मिडिया के माध्यम से सम्पर्क शुरू किया तथा दोनों की आपस में बात होने लगी, इसी दौरान साजिद अहमद द्वारा पीड़िता को घुमाने के नाम पर अपने किराये में रह रहे घर में ले गया और पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शादी करने का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिया तथा इस घटना की विडियो अपने मोबाईल फोन में गोपनीय तरिके से रिकार्ड कर लिया।

इसी विडियों को सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर साजिद अहमद द्वारा माह फरवरी 2025 से माह अक्टूबर 2025 तक लगातार डरा धमका कर पीड़िता का दैहिक एवं मानसिक शोषण किया जाता रहा तथा इस घटना की बात किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मार देने की धमकी दिया जाता रहा। पीड़िता साजिद अहमद के अत्याचार से तंग आकर किसी तरह घटना की बात अपनी माँ को बताई तब पीड़िता की माता द्वारा पीड़िता को साथ में थाना लाकर घटना का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा श्री निलेश पाण्डे द्वारा तत्परता से आरोपी की पतासाजी कर महज दस घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया गया। जूर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर पकड़ने में थाना प्रभारी सकरण्डा श्री निलेश पाण्डे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts